ग्वालियर में एक नवविवाहिता ने ससुरलियों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली आत्महत्या करने से पहले मृतका ने चार पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है आत्महत्या की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के चावड़ी बाजार में बीती रात एक नवविवाहिता रजनी कुशवाह नाम की महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली मृतिका की शादी 4 माह पूर्व चावड़ी बाजार निवासी रिंकू से हुई थी रिंकू डबरा में तहसील में प्रोजेक्ट पर काम करता है नवविवाहिता महिला द्वारा आत्महत्या की घटना की जानकारी मिलते ही जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच पड़ताल शुरू की जांच पड़ताल में पुलिस को मृतका के पास से एक डायरी मिली जिसमें 4 पन्नो का सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मृतिका के पास मिली डायरी में चार पन्नों के सुसाइड नोट के आधार पर मर्ग कायम कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं

