ग्वालियर में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छतों पर जल भराव एवं अन्य तकनीकी कमियों की जाँच तकनीकी समिति के माध्यम से कराई जायेगी। इस समिति की रिपोर्ट के बाद ही रेलवे स्टेशन उन्नयनीकरण कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि बढ़ाने की अनुमति प्रस्तावित की जायेगी। इस आशय का निर्णय सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में लिया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के एकीकृत पुनर्विकास से संबंधित सभी कार्य आगामी 40 वर्ष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पूर्ण किए जाएं। इसमें कोई ढ़िलाई न हो और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं । उन्होंने रेलवे स्टेशन के कार्यों में तेजी लाने और यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने पर विशेष बल दिया। ज्ञात हो लगभग 535 करोड़ रुपए की लागत से ग्वालियर रेलवे स्टेशन का उन्नयनीकरण कार्य प्रगति पर है।
आगामी 40 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर रेलवे स्टेशन के कार्य पूर्ण करें तकनीकी समिति करेगी रेलवे स्टेशन की छतों पर पानी भरने एवं अन्य तकनीकी खामियों की जाँच

