पुलिस को मिली बड़ी सफलता तीन चोरों से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण बरामद शहर में हुई अन्य चोरियों का भी हो सकता हैं खुलासा

ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है सूने मकान में हुई चोरी का CCTV फुटेज के आधार पर खुलासा करते हुए तीन नकबजन चोरों को गिरफ्तार कर तीनों के पास से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण बरामद किए हैं पुलिस तीनों से शहर में हुई अन्य नकबजनी के लिए पूछताछ कर रही है दरअसल माधौगंज थाना क्षेत्र के लाला बाजार निवासी हर्षवर्धन सिंह तोमर 28 अगस्त को अपने पिता के घर अशोकनगर रक्षाबंधन मनाने गए जाने से पहले मकान की देखभाल की जिम्मेदारी बोले मामा को सौंप कर चले गए मामा भी त्योहार के बाद कुछ समय के लिए अपने घर चले गए इसी बीच चोरों को मौका मिल गया और सूने पड़े मकान में दीवार कूदकर अंदर प्रवेश किया मकान के ताले तोड़े और घर में रखे सोने चांदी के जेवर चोरी करके ले गए जब मामा दोबारा पहुँचे तो ताले टूटे दिखे जिसके बाद घटना की जानकारी फरियादी हर्षवर्धन सिंह तोमर को दी हर्षवर्धन सिंह तोमर ग्वालियर पहुंचे और घटना की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर जांच पड़ताल कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया मुखबिर के जरिए पुलिस को पता चला कि तूने मकान में चोरी करने वाले तीनों चोर गुप्तेश्वर पहाड़ी के पास देखे गए हैं पुलिस ने टीम बनाकर मुखबिर के बताई जगह पर टीम को भेजो पुलिस को देखकर तीनों कर भागने लगे जिनकी घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया और उनसे जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि उन्होंने ही सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने चोरों से सादा स्थित एक खंडर से पत्थरों के नीचे दबे सोने चांदी के आभूषण बरामद किए फिलहाल पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस का मानना है कि शहर में हुई अन्य चोरियों का भी इन चोरों से खुलासा हो सकता है