24 घण्टे में हत्या का खुलासा प्रेमी ने की थी दुपट्टे से गला घोट कर हत्या

24 घंटे के अंदर महिला की गला घोट कर हुई हत्या का ग्वालियर पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह आरोपी को धमकाकर ब्लैकमेल करना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह जनकगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गोल पहाड़िया स्थित शिव नगर में एक मकान के कमरे में महिला की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई थी। शुरुआती पड़ताल में स्पष्ट हो गया था कि महिला की हत्या दुपट्टे से गला घोट कर की गई है। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि मृतका बबली कुशवाह की पहली शादी लक्ष्मण कुशवाह से हुई थी जिससे एक बेटी है। सात साल पहले बबली ने लक्ष्मण तलाक दे दिया था और उसके बाद दूसरी शादी धर्मवीर कुशवाह से कर ली थी जिससे बबली के बेटा है। कुछ समय बाद बबली उससे भी अलग रहने लगी थी और उसकी दोस्ती प्रेम सिंह कुशवाह से हो गई थी। दोनों लिव इन रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक पता चला है कि बबली, प्रेम को पुलिस से शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। मंगलवार रात जब प्रेम बबली से मिलने आया था तभी बबली और प्रेम के बीच झगड़ा हो गया था। गुस्से में प्रेम ने बबली के दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। हत्या के बाद तफ्तीश के दौरान पुलिस को बबली का मोबाइल आदि घटना स्थल से गायब मिले थे। तफ्तीश के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रेम तक पहुच गई। क्योकि मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर प्रेम बबली के सम्पर्क में था। पुलिस ने प्रेम सिंह कुशवाह को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो प्रेम ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और सारी हकीकत पुलिस के सामने बयां कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *