मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थाने के सामने नाश्ता संचालक को गोली मारकर घायल करने वाले बदमाशों को 36 घंटों के अंदर मुखबिर की सूचना पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर उनका जुलूस निकालकर मौका मुआयना कर फरार अन्य आरोपियों के लिए टीम रवाना कर दी हैं दरअसल शनिवार के दिन ग्वालियर के पड़ाव थाने के सामने बांके बिहारी नाश्ता सेंटर पर आधा दर्जन के करीब लोगों ने फायरिंग कर नाश्ता सेंटर संचालक को गंभीर रूप से घायल कर दहशत फैलाई थी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना के बाद पुलिस लगातार सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही थी आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की पड़ाव थाने के सामने नाश्ता सेंटर पर फायरिंग कर संचालक को घायल करने वाले तिघरा इलाके में देखे गए हैं और वह ग्वालियर से बाहर जाने की फिराक़ में हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताएं स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करता दिख रह मुख्य आरोपी दिनेश यादव छोटू जाटव सहित घटना में शामिल संदीप यादव को गिरफ्तार किया मौके से पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर पहुंचे और उनका जुलूस निकालकर मौके का मौका मुआयना कर गिरफ्त में आए आरोपियों से आगे की पूछताछ शुरू करने के साथ घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
थाने के सामने फायरिंग करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस किया मौका मुआयना

