मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में फर्जी सिम के नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए POS संचालक और सिम एक्टिवेट के समय फोटो देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया हैं पुलिस दोनों से पूछताछ कर बड़े खुलासे की बात बोल रही हैं दरअसल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन फेस ( फेशियल ऑथेंटिकेशन कंप्लाइंस इंफोर्समेंट ) चलाया जा रहा हैं पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशन पर ग्वालियर जिले में फर्जी सिम के नेटवर्क का झांसी रोड थाना पुलिस ने खुलासा किया है जिसकी पहली एफ.आई.आर ग्वालियर में की गई हैं जिसमें पुलिस ने 7 सिमों के फर्जी तरीके से एक्टिवेट करने की बात कहीं हैं पुलिस का कहना हैं की POS संचालक उमेश कुशवाह फर्जी तरीके से एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर कई अलग-अलग नाम और पते की सिम एक्टिव कराई हैं फिर इन सिमों को बेच भी दिया POS संचालक उमेश कुशवाह ने जिस व्यक्ति के चेहरे का उपयोग किया उसे हर सिम पर एक्टिवेट करने के एवज में ₹500 देता था झांसी रोड थाना पुलिस ने POS संचालक और सिम एक्टिवेट के लिए फोटो देने वाले आशीष नागर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है और आग की पूछताछ शुरू कर दी है पुलिस का मानना है कि इसमें अभी और भी फर्जी सिमों के खुलासे हो सकते हैं
ऑपरेशन फेस चलाकर पुलिस ने 7 फर्जी सिमों का किया खुलासा POS संचालक सहित फोटो देकर सिम एक्टिव करने वाले को हिरासत में लिया
