रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना सगे बड़े भाई ने छोटे भाई बहन को कट्टे से मारी गोली

एक बार फिर रिश्तो को तार-तार करने वाली  घटना ग्वालियर में सामने आई है जहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई बहन को मामूली बात पर गोली मारकर घायल कर दिया जिसके बाद घायल भाई बहनों को ऑटो की मदद से ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में आने वाले तृप्ति नगर रहने वाले सोनू शर्मा ने अपनी बहन पूनम शर्मा और भाई रवि शर्मा को मकान के विवाद में कट्टे से गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से मोटरसाइकिल से फरार हो गया घटना की जानकारी मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भाई बहन को ऑटो की मदद से जयारोग्य अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है आरोपी सोनू शर्मा पर पहले से हत्या का मामला दर्ज हैं जिसमें वह जेल से जमानत पर आया था फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की पुलिस बात कह रही है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *