बदमाशों के हौसले बुलंद दिसंबर माह के पांचवे दिन भी हत्या का सिलसिला जारी है।अभी तक आधा दर्जन के करीब हत्याएं पूरे जिले में हो चुकी हैं

ग्वालियर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं दिसंबर माह के पांचवे दिन भी हत्या का सिलसिला जारी है दिसंबर माह में अभी तक आधा दर्जन के करीब हत्याएं पूरे जिले में हो चुकी हैं ताजा मामला ग्वालियर के चंदननगर स्तिथ ठाकुर मोहल्ले का हैं जहां एक युवक अमन की घर में घुसकर धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी हत्या कर दो युवक भागते हुए गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं पुलिस हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है दरअसल ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में आने वाले चंदन नगर स्थित ठाकुर मोहल्ले में अमन उर्फ भरत दीक्षित की अज्ञात बदमाशों ने लगभग 2:00 से 4:00 के बीच में धारदार हथियारों से हत्या कर दी हत्या घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया पूछताछ में पता चला की हत्या के वक्त घर में मृतक की मां और भाई सो रहे थे दोनों ही मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं घर में अमन ही घर का भरण पोषण करता था लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था फिलहाल पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खगाले हैं जिसमें एक सीसीटीवी कैमरे में दो युवक घर की ओर से पास की एक गली में लगभग 3:00 बजे के करीब भागते हुए नजर आ रहे हैं पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे और तकनीकी मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *