matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

शराब के नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने मरीज को लेकर जा रही कार के आगे अपनी गाड़ी को खड़ा कर रोक लिया और फिर अपनी पुलिसगिरी दिखाई। यहां पुलिसकर्मी की पुलिसगिरी पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज एसपी के पास पहुंचा तो एसपी ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। पूरा मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी स्थित पुलिस चौकी के पास का है। कल देर रात कोटेश्वर से घास मंडी की तरफ आ रही एक स्कार्पियो में जेंट्स मरीज को लेकर कार चालक अस्पताल ले जा रहा था। जहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी क्रमांक MP07 SN 9863 स्कूटी से सवार होकर कार के सामने आ गया। बस फिर क्या था पुलिसकर्मी का पारा चढ़ गया और उसने अपनी गाड़ी को वही खड़ी कर गाड़ी पर बैठा रहा। लेकिन उसने कार को आगे नहीं जाने दिया। जिसे देख आसपास के लोगो का हुजूम भी लग गया। कार चालक ने कार का गेट खोल कर उस पुलिसकर्मी के सामने हाथ भी जोड़े। लेकिन पुलिसकर्मी तब भी नहीं माना। जैसे तैसे कर कार चालक ने अपनी कार को निकाल कर ले गया। वही एक युवक के द्वारा पुलिसकर्मी की इस हरकत का वीडियो बनाने के दौरान उसका मोबाइल पुलिसकर्मी ने छीन लिया। तभी आसपास के लोग उस पुलिसकर्मी का विरोध कर हावी होने लगे। लोगो ने जब उसकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पढ़ी तो उस वर्दी पर काशिफ अली खान नाम लिखा हुआ था। लेकिन वह किस थाने में पदस्थ है इसका पता नही चल सका। वही लोगों ने वीडियो सहित सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब यहां वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के पास पहुंचा तो उन्होंने इस मामले को तत्काल गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial