चाय का गिलास सड़क पर फैकने को लेकर विवाद जम कर चल लात घुसे

ग्वालियर नगर निगम इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में ग्वालियर को अब्बल लाने के लिए मजबूती से जन जागरूकता में जुटी हुई है। लेकिन क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि जागरूकता का भी ऐसा असर हो सकता है कि लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाएं। कुछ ऐसा ही असर ग्वालियर में देखने को मिला है जहां गंदगी फैलाने पर एक युवक ने दूसरी युवक की जमकर मारपीट कर दी। फूलबाग चौराहे स्थित चाय की गुमटी पर जब कुछ लोग खड़े होकर चाय की चुस्की ले रहे थे उस दौरान एक युवक ने चाय पीने के बाद डिस्पोजल गिलास को साफ सड़क पर फेंक दिया। इस बात को लेकर पास में ही खड़े जब दूसरे युवकों ने उसे टोका और डस्टबिन में ग्लास डालने के लिए कहा तो कचरा फैलाने वाला युवक भी विफर गया, और उनसे बोला मेरी मर्जी। यह बात गंदगी ना फैलाना के लिए रोकने वालों को नागवार गुजरी और उन्होंने गंदगी फैलाने वाले युवक की जमकर लात घुसा से मारपीट कर दी। नौबत यह बन गई कि पत्थर से सर फोड़ने जैसे हालात बन गए। हालांकि पास खड़े हुए जब कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तो मामला शांत हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना घटी पास में ही नगर निगम का स्वच्छता जागरूकता रथ भी खड़ा हुआ था जिससे चाय पीने के दौरान यह लोग प्रेरित हो गए। लेकिन प्रेरित होते हुए इतनी ज्यादा जागरूकता की गंदगी फैलाने को लेकर पहले रोका,फिर टोका,जब नही माना तो ठोका। वायरल वीडियो काफी चर्चाओं में आ गया है कि स्वच्छता को लेकर शहर में,ऐसी भी जागरूकता भला देखी जा सकती है। मामले को लेकर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल का कहना है कि स्वच्छता को लेकर लोग शहर में जागरूक हो रहे हैं लेकिन लोगों को सफाई बनाए रखने के लिए और गंदगी फैलाने से रोकने के लिए रोकना और टोकना चाहिए, किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेना। यदि लगता है कोई नहीं मान रहा बार-बार गंदगी फैला रहा है तो निगम की स्वच्छता टीम को इसकी सूचना दी जाए ताकि उस पर फाइन और सील करने तक की कार्यवाही की जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *