matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा नेता और फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज हस्तियों में शुमार मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कोलकाता में एक बड़ा बयान देकर बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी है। पहले उन्होंने पूछा कि क्या आपको ब्रेकिंग न्यूज चाहिए? इसके बाद उन्होंने कहा कि आज के वक्त में तृणमूल कांग्रेस के करीब 38 विधायकों के हमारे साथ अच्छे रिश्ते हैं। इनमें से करीब 21 तो हमारे सीधे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि यह तो अभी म्यूजिक लॉन्च है, फिल्म की धमाकेदार रिलीज तो अभी बाकी है।

भाजपा विधायकों की बैठक के बाद मिथुन ने आरोप लगाया कि 2021 में हुए विधानसभा चुनाव को जबरदस्ती जीता गया था। टीएमसी पर चुनावों में धांधली और गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीतती आई है। उन्होंने सवाल किया कि अगर पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी और ममता बनर्जी को इतना ही पसंद करती है, तो मतदाताओं को डराया-धमकाया क्यों जाता है?

उन्होंने कहा कि चुनाव में टीएमसी के कितने लोग चुनकर आए? आपको बड़ी सफलता मिली, लेकिन मेरा एक सवाल है कि इतने लोग अगर आपसे प्यार करते हैं और आप लोगों के प्यार के कारण चुनाव जीतकर आए हैं, तो फिर आप लोग डरते क्यों हैं? उन्होंने कहा कि प्यार का बम तो परमाणु बम से भी ज्यादा बड़ा है। आप लोगों को क्यों डराते हैं कि  चुनावों में  अगर पीएम मोदी या भाजपा को वोट दिया तो गला काट देंगे, हाथ काट देंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में अगर बिन किसी के डर के और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं तो टीएमसी और ममता दीदी की सरकार चली जाएगी। इसके बाद क्या होगा? आपको भी पता है। बंगाल में भाजपा सत्ता में आ जाएगी।

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद प्रतिमा मंडल ने बुधवार को लोकसभा में दावा किया कि देश में नफरत और हिंसा का माहौल बढ़ाया जा रहा है। इसे सत्तापक्ष की शह मिल रही है। इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल सांसद ने सदन में झूठ बोला है। गुमराह किया है, क्योंकि कानून-व्यवस्था राज्यों का विषय है। इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह विफल रही है।

प्रतिमा मंडल ने सदन में शून्यकाल के दौरान दावा किया कि महंगाई जैसे मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए नफरत का माहौल बढ़ाया जा रहा है। अगर कदम उठाए नहीं गए, तो स्थानीय स्तर पर सुरक्षा चुनौती पैदा हो सकती है। सरकार नींद से जागे और उचित कदम उठाए।

इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद ने बगैर तथ्य के झूठे आरोप लगाये हैं। कानून व्यवस्था राज्यों का विषय है। उन्हें पश्चिम बंगाल की बात करनी चाहिए थी जहां की सरकार विफल है। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial