दिग्विजय सिंह, केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया नामांकन


गुना / राधौगढ़। मध्यप्रदेश में मंगलवार के दिन राजघराने के दो उम्मीदवारों ने नामांकन किये। पहले राजघराने के उम्मीदवार है ज्योतिरादित्य सिंधिया। जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में गुना से अपना नामांकन किया। वहीं दूसरे राजघराने के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ से पर्चा भरा।
राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने शुभमुहूर्त में अपना नामांकन जमा किया। खास बात यह है कि इस दौरान दिग्विजय सिंह के साथ समर्थकों का कोई भी लाव लश्कर मौजूद नहीं था। महज 5 लोग मौजूद थे, जिसमें दिग्विजय सिंह, पत्नी अमृता सिंह, अधिवक्ता, एक मजदूर व एक किसान साथ रहे। बता दें कि 33 साल बाद दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राजगढ़ संसदीय सीट दिग्विजय सिंह परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर दिग्विजय सिंह स्वयं 2 बार, जबकि उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह 4 बार सांसद चुने जा चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार दिग्विजय सिंह को फिर से इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि उनके प्रतिद्वंदी के रूप में बीजेपी ने रोडमल नागर को अपना उम्मीदवार बनाया है।


वहीं मंगलवार को गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी उनके साथ रहे। नामांकन से पहले सिंधिया ने शिवपुरी में भव्य रोड शो निकाला। सिंधिया दोपहर करीब पौने दो बजे गुना से शिवपुरी पहुंचे। गुना बायपास से सिंधिया का रोड शो शुरू हुआ। समर्थकों की जिद पर सिंधिया खुले वाहन में सवार हुए। जगह-जगह समर्थकों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इससे पहले मंगलवार सुबह सिंधिया ने टेकरी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका। इसके बाद वह कारों के काफिले के साथ गुना से शिवपुरी के रवाना हुए।

 

hacklink satın al alobet alobet giriş jasminbet jasminbet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş romabet romabet giriş jojobet casibom perabet perabet giriş perabet güncel giriş egebet egebet giriş kavbet kavbet giriş perabet perabet giriş merchantgiftcard.giftcardmall.com jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş lunabet lunabet giriş betsmove betsmove giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş perabet perabet giriş superbetin süperbetin jojobet jojobet giriş vdcasino vdcasino vdcasino vdcasino lunabet https://lunabetgiris.biz lunabet giriş jasminbet https://jasminbetgirisadresi.com jasminbet giriş https://enbetguncelgiris.info enbet enbet giriş https://bahisvebahisgunceladres.org bahisvebahis bahisvebahis giriş perabet perabet giriş https://perabet-login-tr.com casibom marsbahis marsbahis giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş betsmove betsmove giriş lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş meritking giriş meritking güncel giriş kingroyal kingroyal giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş kralbet kralbet giriş www.giftcardmall.com/mygift dumanbet dumanbet giriş