matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा का विनिर्माण , विक्रय ,संग्रह एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब और सामग्री बरामद की है आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वालियर के मोहना इलाके के जंगलों में कुछ कंजर के डेरो पर अवैध शराब बनाई जा रही है मुखबिर की सूचना पर आबकारी की टीम मोहन के जंगलों में स्थित कंजरों के डेरो पर मौके पर पहुंच कर दबिश दी आबकारी की टीम को देख कर अबैध शराब का विनिर्माण करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए जहाँ टीम को एक स्थान पर हाथ भट्टी गुड़ लहान और ताज़ी देसी शराब पर कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए कीमत की देसी हाथ भट्टी शराब और शराब बनाने की सामग्री जप्त की साथ ही मौके पर टंकियों में भरा 17 सौ लिटर से अधिक गुड़ लहान नष्ट किया मोहना कंजर के डेरों पर दबिश के दौरान आबकारी टीम को पूर्व के एक मामले में फरार चल रही महिला आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई हैं फिलहाल आबकारी विभाग की जिले में अवैध मदिरा का विनिर्माण , विक्रय ,संग्रह एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा और पूर्व में हुई कार्रवाइयों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial