मुरैना में मोदी बोले- नामदार सदियों से कामदार को गालियां देते आए हैं, आप परेशान न हो

मुरैना | लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर आए। उन्होंने मुरैना सीट से भाजपा प्रत्याशी शिव मंगल सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कर्नाटक में चोरी छिपे ओवीसी वर्ग का आरक्षण छीनने का आरोप लगाया। वहीं, राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि नामदार कामदार को सदियों से गाली-गलौज करते आए हैं। पांच-पचास गालियां पड़ जाएंगी तो पड़ जाएंगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है। आप सबका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज भी न अपने संकल्प से डिगा है और न ही कभी डिगेगा। मुरैना ने मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी और एक बहुत बड़ी समस्या है। पीएम मोदी ने कहा- मप्र के लोगों ने कांग्रेस के समय का वो काला दौर भी देखा है। भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है और कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान, मेहनत और समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो। इसलिए, कांग्रेस ने इतने वर्षों तक सेना के जवानों की वन रैंक वन पेंशन जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। हमने सरकार बनते ही वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। मोदी ने कहा- हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमनें उन्हें भी खुली छूट दे दी। अगर एक गोली आती है, 10 गोली चलनी चाहिए। अगर, एक गोला फेंकते हैं तो 10 तोपें चल जानी चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है। कुर्सी पाने के लिए भांति-भांति के खेल, खेल रही है। ये लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं। उन्होंने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। इन्होंने कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं, उन सभी को OBC घोषित कर दिया है। यानी, वहां कांग्रेस ने शिक्षा और सरकारी नौकरी में पहले जिन OBC लोगों को आरक्षण मिलता था, उस OBC समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए कि उन्हें जो आरक्षण मिलता था, वो उनसे चोरी छिपे छीन लिया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे को मोदी के लिए भला-बुरा कहने में मजा आ रहा है। उनकी भाषा को लेकर लोग सोशल मीडिया और टीवी पर चिंता जताते हैं, कहते हैं पीएम के लिए ऐसी भाषा पीएम बोलना ठीक नहीं है। मेरी आप सब से विनती है, दुखी मत होइए, वे नामदार हैं और हम कामदार हैं। नामदार कामदार के साथ सदियों से ऐसे ही गाली-गलौज करते आए हैं। मैं गरीबी से निकला हूं, पांच-पचास गालियां पड़ जाएंगी तो पड़ जाएंगी।

hacklink satın al kavbet kavbet giriş merchantgiftcard.giftcardmall.com vaycasino vaycasino giriş vdcasino vdcasino vdcasino vdcasino betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş betsmove betsmove giriş lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş meritking giriş meritking güncel giriş kingroyal kingroyal giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş www.giftcardmall.com/mygift lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş romabet romabet giriş meritbet meritbet giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş padişahbet padişahbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş lunabet lunabet giriş lunabet güncel giriş betgaranti Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş betsmove betsmove giriş ganyanbet ganyanbet giriş jasminbet jasminbet giriş restbet restbet giriş betpas betpas giriş bahisvebahis bahisvebahis giriş enbet enbet giriş kalebet kalebet giriş lunabet lunabet giriş belugabahis belugabahis giriş holiganbet holiganbet giriş superbetin superbetin Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş Bahsegel Bahsegel Giriş Bahsegel Bahsegel Giriş Casibom Casibom Giriş Casibom Casibom Giriş notepad++ buca escort izmir buca escort buca escort vip escort buca