matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

India New Song Launch Today for Completed 1 Billion Vaccination Live: कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस मौके पर कई जगह जश्न मनाने की तैयारी है। इसके तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जाएगा। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और आडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली के कोविड वार रूम, बांटी मिठाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिल्ली में COVID19 वॉर रूम का दौरा किया, कर्मचारियों के साथ बातचीत की और भारत द्वारा वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े पार करने के मौके पर मिठाई वितरित की। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण भी इस मौके पर मौजूद रहे।

भारत का ये माइलस्टोन बहुत खास है: दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक
विश्व स्वास्थ्य संगठन में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि भारत का ये माइलस्टोन बहुत खास है क्योंकि भारत ने अपने देश की जनता के साथ दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज़ दी हैं। WHO भारत को इस कामयाबी के लिए बहुत बधाई देता है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ संभव: अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों जिनका हेल्थकेयर सिस्टम बहुत अच्छा है, उनसे भी बेहतर तरीके से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने देशभर में व्यापक रूप से वैक्सीनेशन किया। आज 100 करोड़ वैक्सीनेशन का बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव पार हुआ है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं जो कोरोना की वैक्सीन लेकर प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के साथ जुड़े और भारत को कोरोना मुक्त होने की परिकल्पना को साकार करने में मदद की।

नौ महीने में इतिहास रचने के लिए बधाई: डॉ वीके पॉल
नीती आयोग के सदस्य(स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि भारत के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई। भारत में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से केवल 9 महीनों में एक उपलब्धि, किसी भी राष्ट्र के लिए 1 बिलियन खुराक के निशान तक पहुंचना उल्लेखनीय है।

पीएम मोदी ने आरएमएल अस्पताल का दौरा किया
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े 100 करोड़ पार करने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल(RML) पहुंचे हैं।

भारत ने रचा इतिहास, कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को किया पार
कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस मौके पर देशभर में जश्न मनाने की तैयारी है।

भारत ने वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को किया पार, स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बांटी मिठाई
कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। इस मौके पर कई जगह जश्न मनाने की तैयारी है। इसके तहत देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर टीकाकरण में योगदान देने वालों का आभार जताया जाएगा। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और आडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial