फैक्ट्री में तैनात चौकीदार की अज्ञात बदमाशों ने की गला रेत कर निर्मम हत्या मौके से सीसीटीवी का डीबीआर गायब

फैक्ट्री में तैनात चौकीदार की ग्वालियर में अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर बीती रात निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमांश मौके पर लगे सीसीटीव्ही का डीवीआर लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए हैं। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि वारदात की मूल वजह क्या है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।दरअसल गिरवाई थाना क्षेत्र के 12 बीघा इलाके में समर्सिबल पम्प असेम्बल करने की एक फैक्ट्री जैन संस पंप के नाम से है। फैक्ट्री के संचालक का नाम अभिनंदन जैन बताया गया है। फैक्ट्री में भिंड निवासी 58 वर्षीय माणिकचंद जैन चौकीदारी करता था। रविवार सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमांश फैक्ट्री की दीवार फांदकर उसमें घुस गए। इस दौरान माणिकचंद फैक्ट्री में बने गार्ड रूम के अंदर था। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने धारदार हथियार से चौकीदार की कटर कैंची से गला काटकर की निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं बदमांश फैक्ट्री में लगे सीसीटीव्ही का डीवीआर भी साथ ले गए हैं। जब आज सुबह सुपरवाइजर फैक्ट्री पहुचा तो घटना की जानकारी मिली। क्योकि तमाम कोशिश करने के बाद भी चौकीदार माणिकचंद ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला था। फैक्ट्री के एक हिस्से की दीवार छोटी है। ऐसे में सुपरवाइजर ने दीवार के ऊपर से देखा गार्ड रूम का दरवाजा खुला था और माणिकचंद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। सुपरवाइजर ने तत्काल फैक्ट्री संचालक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर कुछ धारदार हथियार बरामद किए हैं। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को फैक्ट्री के कुछ ताले भी टूटे मिले हैं। संभावना है कि चोरी या लूट की नीयत से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। शुरुआती पड़ताल में स्पष्ट नहीं हो सका है कि बदमांश फैक्ट्री से क्या क्या सामान लेकर गए हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *