matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर के एक निजी हॉस्पिटल में मुरैना के पोरसा से आई गर्ववती महिला की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों को मौत की जानकारी दी गई तो परिजनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल के बाहर रोड पर हंगामा खड़ा कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया दरअसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में आने वाले बसंत विहार रोड पर स्थित भारत हॉस्पिटल हैं जहां मुरैना के पोरसा रठा निवासी रवि जाटव अपनी गर्भवती पत्नी राधा का इलाज कराने ग्वालियर आया था पहले एक निजी हॉस्पिटल में पहुंचा जहां उस महिला की स्थिति गंभीर बताई और कहा कि किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती करा दो परिजनों ने इसी बीच भारत हॉस्पिटल से संपर्क किया और एंबुलेंस के जरिए गर्भवती महिला को भारत हॉस्पिटल ले गए जहां भारत हॉस्पिटल के प्रबंधन ने उन्हें ₹25000 का खर्च बता कर पैसा जमा करा लिया सुबह 8:00 बजे महिला को ऑपरेशन के लिए ले जाया गया काफी समय तक जब महिला की जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने महिला की स्थिति जानने के लिए हॉस्पिटल के कर्मचारियों से बातचीत की लगभग 12:00 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया परिजनों का आरोप है कि जब महिला यहां पर आई थी अच्छी स्थिति में थी अचानक महिला की मौत कैसे हो गई और उन्हें क्यों नहीं बताया क्या उनका कहना है कि महिला की मौत कुछ देर पहले ही हुई है वही जब प्रबंधन से बात की गई तो उनका कहना था कि कोई लापरवाही नहीं बरती गई और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा है जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर दिया घटना की जानकारी मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिलाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial