matbet giriş matbet hacklink satın al mavibet mavibet giriş

ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल समूह के KRH के लेवर रूम के ICU में AC में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा तफरी मच गई और आनन फनान में अस्पताल समूह के दूसरे यूनिट में सभी को एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया अस्पताल में आग की घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और नगर निगम का दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर समय रहते काबू पाया गया प्रशासन का कहना है कि घटना में हुई जनहानि नहीं हुई है दरअसल ग्वालियर चंबल संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय समूह के कमला राजा हॉस्पिटल के लेबर रूम के ICU में देर रात 1 बजे AC में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई कुछ ही देर में AC ब्लास्ट हो गया जिससे आग भड़क गई और ICU में चारों तरफ धुआ ही धुआ हो गया जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में अफरा तफरी मच गई मौके पर मौजूद अटेंडर गार्ड डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की मदद से आईसीयू में भर्ती प्रसूता और नवजातों को निकालने के लिए वार्ड की खिड़कियां तोड़ी गई जिसके बाद बड़ी मस्कत के बाद वार्ड में भर्ती प्रसूताओं और नवजातों को बाहर निकाला जा सका और आनन फानन में सभी जच्चा बच्चा को कमला राजा हॉस्पिटल के ICU से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल समूह के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल यूनिट में भर्ती कराया गया है बताया जा रहा है की जिस ICU वार्ड में आग लगी उसमें 8 प्रसूता भर्ती थी और आस पास के वार्ड में मिलाकर लगभग 50 के करीब जच्चा और बच्चा भर्ती थे आग की सूचना मिलते ही नगर निगम का दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और दो गाड़ी पानी फेंक कर आग पर काबू पाया गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली जिला प्रशासन और अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आगजनी की घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है और घटना की जांच पड़ताल की जा रही है

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial