ग्वालियर में कोचिंग के लिए जा रही नाबालिक छात्रा के साथ ई रिक्शा चालक ने कपड़े उतार कर अश्लील हरकत की जिसके बाद नाबालिक छात्रा ने घटना की शिकायत पुलिस से की नाबालिक छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी ई रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है दरअसल ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र निवासी नौ वीं की छात्रा कोचिंग जा रही थी तभी अज्ञात ई रिक्शा चालक वहां पहुंचा और अपने कपड़े उतार कर नाबालिक बच्ची को देखकर अश्लील हरकतें करने लगा जिसके बाद नाबालिक छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजन नाबालिक बच्ची को लेकर थाने पहुंचे जहा नाबालिक बच्ची ने पुलिस से शिकायत की बच्ची की शिकायत पर महाराजपुर थाना पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक के खिलाफ छेड़छाड़ एवं पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी ई रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है
